हल्द्वानी:उत्तराखंड लोक गायकी के क्षेत्र में क्षति, लोक गायक प्रहलाद मेहरा का निधन, मुख्यमंत्री सहित लोगो ने शोक संवेदना की व्यक्त

हल्द्वानी:उत्तराखंड के जाने माने लोक गायक प्रहलाद मेहरा का आज निधन हो गया है. प्रहलाद मेहरा के निधन के बाद लोक गायकी के क्षेत्र में शोक की लहर है बताया जा रहा है कि प्रहलाद मेहरा का हृदय गति रुकने से निधन हुआ है. वही उनके निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है प्रहलाद मेहरा कुमाऊं के प्रसिद्ध लोक गायक थे, जो लगातार कुमाऊं की संस्कृति को आगे बढ़ने का काम कर रहे थे. ऐसे अचानक उनके निधन से लोक कलाकार बेहद दुखी है। प्रह्लाद मेहरा के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत अन्य लोगों ने दुख प्रकट किया है,
प्रहलाद मेहरा के निधन से पूरे राज्य भर में शोक की लहर है. बताया जा रहा है कि प्रहलाद मेहरा मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के नाचनी भैंसकोट के रहने वाले थे.जबकि माता-पिता अपने नैनीताल जिले बिन्दुखत्ता स्थित अपने गांव में है. दशक पहले उनके माता-पिता बिंदु खाता आकर बस गए.
लोक गायकी के क्षेत्र में पहले मेहरा ने कई मुकाम हासिल की और हल्द्वानी में अपने मकान बनाया जहां अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में रह रहे थे. बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने पर परिवार वाले हल्द्वानी के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दी प्रहलाद मेहरा के निधन के बाद उत्तराखंड के कई कलाकार उनके आवास पर पहुंचे शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. प्रहलाद मेहरा के तीन पुत्र हैं. उनके पार्थिव शरीर को उनके माता-पिता के आवास बिंदुखाता है जहां लोग उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार