हल्द्वानी :दादा का अवैध तंमचा लेकर घूम रहा नाबालिग पकड़ा

हल्द्वानी : टीपी नगर पुलिस ने चेकिंग अभियान में नाबालिग को अवैध तमंचे के साथ पकड़ा है पूछताछ में नाबालिक ने बताया कि तमंचा उसके स्वर्गीय दादाजी का है अब दादा जी नहीं रहे ऐसे में वह तमंचे को शौक से अपने पास रखा है। पूरे मामले में पुलिस नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर किशोर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार बीते शुक्रवार को टीपी नगर चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच सतवाल पंप तिराहे के पास एक स्कूटी सवार किशोर पुलिस को देखकर भागने लगा शक होने पर पुलिस ने कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में स्कूटी चालक नाबालिग पाया गया। इसके बाद स्कूटी की तलाशी ली गई तो उसमें एक 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। लाइसेंस मांगा तो किशोर बोला मेरे स्व. दादा का तमंचा है, जिसे रखकर मैं अपना शौक पूरा कर रहा हूं किशोर को पकड़ने के बाद पुलिस परिजनों को बुलाई जिसके बाद पूरे मामले में पुलिस ने किशोर को बाल सुधार गृह भेजा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार