हल्द्वानी:सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में एक बार फिर से एक जवान ने आत्महत्या कर ली है. इस बार सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर का शव शुक्रवार को फंदे पर लटका मिला फिलहाल पुलिस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है पुलिस मामले की जांच के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है.
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र काठगोदाम में शुक्रवार को सूचना मिली कि सरकारी आवास में सब इंस्पेक्टर बसंत सिंह बोहरियाल (54) का शव फंदे पर लटका मिला.बसंत सिंह सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में रेडियो ऑपरेटर पद पर तैनात थे वह मूलरूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के बेरीनाग स्थित अनौली के निवासी थे
पुलिस के मुताबिक जब आवास के आसपास के लोगों ने बसंत को फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना ग्रुप केंद्र के अधिकारियों को दी गई अधिकारियों ने मामले की जानकारी काठगोदाम पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला आत्महत्या से जुड़ा हो सकता है साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है. इसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,