हल्द्वानी: कांग्रेस के विधायक चुनेंगे मुख्यमंत्री बागियों के लिए कांग्रेस का दरवाजा खुला: कांग्रेस सह प्रभारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में भले ही अभी थोड़ा वक्त बचा हो, लेकिन सियासी माहौल धीरे-धीरे गरम हो रहा है, कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे आज हल्द्वानी पहुंची और उन्होंने स्वराज आश्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 और परिवर्तन रैली को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की,

Ad

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की जनता को जो पिछले 5 सालों में झूठे वादों के जरिए छलने का काम किया है, परिवर्तन रैली के जरिए कांग्रेस जनता के सामने झूठे वादों को ले जाकर बताएगी कि बीजेपी की सरकार ने पिछले 5 साल में उत्तराखंड के लिए क्या काम किया है,

उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में सीएम के चेहरे पर सह प्रभारी दीपिका पाण्डे ने कहा कि समय आने पर कांग्रेस सीएम का चेहरा घोषित करेगी, क्योंकि कांग्रेस के चुने हुए विधायक ही विधानमंडल का नेता तय करते हैं, बागियों को पार्टी में वापस लेने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दरवाजा सबके लिए खुला है और समय आने पर फैसला लिया जाएगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें