हल्द्वानी:छुट्टी पूरी कर घर से ड्यूटी के लिए वापस लौटा फौजी रास्ते से लापता,परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: हल्द्वानी का रहने वाला फौजी घर से फौज की ड्यूटी के लिए निकला जहां वह 28 फरवरी से लापता है फौजी की परिजनों संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने हल्द्वानी कोतवाली पहुंचकर लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है पूरे मामले में पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है । बताया जा रहा है कि हल्द्वानी निवासी 23 वर्षीय हिमांशु सिंह कुमाऊँ रेजीमेंट के जवान हैं जिनकी तैनाती पश्चिम बंगाल में है हिमांशु सिंह 45 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर हल्द्वानी आए थे और छुट्टी पूरी होने के बाद वह अपनी तैनाती को वापस नहीं पहुँचे।

Ad

परिजनों के मुताबिक हिमांशु 22 फरवरी को हल्द्वानी से निकले थे जिसके बाद उनके द्वारा 24 फरवरी और 28 फरवरी को किसी दूसरे नंबर से फोन किया गया साथ ही मुरादाबाद के किसी एटीएम से उसके खाते से पैसे भी निकाले गए हैं 28 फरवरी के बाद से हिमांशु से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पाया है यहां तक कि हिमांशु अपने ड्यूटी भी नहीं पहुंचा है ऐसे में आज परिजनों ने इसकी शिकायत हल्द्वानी कोतवाली में दी है पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें