हल्द्वानी: बिस्तर में सो रहे बालक को सांप ने काटा हुई मौत, परिवार में कोहराम-VIDEO

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: बरसात के समय सांपो के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट स्थित राजीव नगर बंगाली कालौनी में सांप के काटने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हुई है बालक के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
बताया जा रहा है कि बालक घर पर सौ रहा था इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO


बताया जा रहा है कि वीआईपी गेट दो किलोमीटर स्थित राजीव नगर बंगाली कालौनी में रहने वाले अतुल कुमार का 10 बर्षीय बेटा देवराज अपने घर पर सौ रहा था इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया इसकी जानकारी परिवार को तब लगी जब देवराज को उठाने के लिए उसे पिता ने आवाज दी लेकिन काफी देर तक जब देवराज नही उठा तो देखा कि सांप ने उसको डंस रखा है. परिजन उसे उपचार के लिए आनन फानन में लालकुआँ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बालक के मौत से माता पिता और परिजनों में मातम छा गया है.माँ का रो रो कर बुरा हाल है.फिलहाल घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


मृतक बालक के शव को हल्द्वानी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम को मौके पर भेज दिया है तथा शव के पोस्टमार्टम के बाद भी पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई अगर सांप ने काटा है तो परिवार को उचित दिया जायेगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें