हल्द्वानी : व्यापारी ने उठाया आत्मघाती कदम, कुछ दिन पहले आग से जली थी दुकान…

हल्द्वानी। शहर के व्यापारिक क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नया बाजार में जूते की दुकान चलाने वाले व्यापारी फैजान सिद्दीकी ने आत्मघाती कदम उठाकर कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में नैनीताल रोड स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, फैजान सिद्दीकी की दुकान में कुछ दिनों पहले भीषण आग लग गई थी, जिसमें उनका पूरा कारोबार जलकर राख हो गया था।
आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। व्यापारी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय व्यापारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO