उत्तराखंड(बड़ी खबर)खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर एक बार फिर फायरिंग की गई है. यह घटना 27 फरवरी की सुबह करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है, जब दो नकाबपोश हमलावरों ने कार्यालय पर गोलियां चलाईं. इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है. इस घटना के बाद उमेश कुमार की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद हरिद्वार पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी गई है.

हरिद्वार के एसएसपी परमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा, “हमारे संज्ञान में यह घटना आई है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.”

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO

यह कोई पहली बार नहीं है जब खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर हमला हो चुका है इससे पहले भी उनके घर और कार्यालय को निशाना बनाया जा चुका है. इस घटना के पीछे विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के बीच चल रहे विवाद को बड़ी वजह माना जा रहा है. दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से तनातनी बनी हुई है, जिसके चलते खानपुर क्षेत्र में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO

हरिद्वार पुलिस के अनुसार, इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा सके. इसके अलावा, स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें