हल्द्वानी:नशा मुक्ति केंद्र का खिड़की तोड़ 19 नशेड़ी फरार, जमकर की तोड़फोड़.

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र के कामलुवागाजा में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे 19 युवक केंद्र का ताला तोड़कर फरार हो गए यही नहीं जाने से पहले युवकों ने जमकर उत्पात मचाए जहां घरेलू गैस सिलेंडर से खिड़की तोड़ दिया घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है. केंद्र संचालक के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए फरार सभी लोगों की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि कमालुआगंजा क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्र चलाया जाता है जहां बहुत से नशे के आदि युवको का इलाज चल रहा था
जहां देर रात युवको ने केंद्र में जमकर उत्पात मचाते हुए खिड़की तोड़ फरार हो गए. बताया जा रहा है कि नशा मुक्ति केंद्र में 39 लोग भर्ती हैं जहां 19 लोग फरार हो गए हैं फरार तीन लोगों में अपराधी प्रवृत्ति के भी शामिल हैं 19 लोगों के फरार होने के बाद पुलिस और संचालक में अफरा-तफरी का माहौल है
फिलहाल पुलिस पूरे मामले में मामला दर्ज कर फरार लोगों की तलाश कर रही. मुखानी थाना रमेश बोहरा का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है फरार लोगों की तलाश के लिए पुलिस की टीम रवाना की गई है. नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे सभी लोग नैनीताल जिले के साथ-साथ बाहरी जिलों के भी लोग शामिल हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू 