हल्द्वानी:भाभी को10 साल छोटे देवर से हुआ प्यार, लेकर हुई फरार, पति ने पत्नी की तलाश की लगाई गुहार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने है जहां भाभी अपने 10 साल छोटे देवर संग फरार हो गई. महिला घर से फरार होने से पहले घर से जेवर, नगदी और अपनी तीन साल की बेटी को भी साथ ले गई. फिलहाल पीड़ित पति पुलिस में पत्नी को ढूंढ खोज की गुहार लगाया है पति के तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि मल्ला चौफुला जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में रहने वाले अजय पाल पत्नी संजयवती (28वर्ष) बच्चों के साथ रहता है. सबसे बड़ा बच्चा 9 और छोटी बेटी 3 वर्ष की है. रोजगार की तलाश अजय करीब चार साल पहले उत्तर प्रदेश से हल्द्वानी आया और टेंपो चलाने लगा.


बताया जा रहा है कि अजय पाल डेढ़ महीने पहले अपने फुफरे भाई 18 वर्षीय महेंद्र पाल को काम के लिए हल्द्वानी बुलाया था.अजय ने उसे काम पर लगाया और पड़ोस में ही कमरा किराए पर दे दिया इसी बीच महेंद्र और उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं.महेंद्र और संजयवती की ज्यादा मुलाकातें नहीं होती थीं, लेकिन मोबाइल पर बातें खूब होती थी. पूरे-पूरे दिन फोन पर पत्नी अपने देवर महेंद्र से खूब बातें किया करती थी.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO

बात करते उसके बच्चे देखते थे एक दिन बच्चों ने यह बात अपने पिता को बता दी. घर में झगड़ा हुआ और अजय ने पत्नी का मोबाइल तोड़ डाला.लेकिन वह नहीं मानी.
देवर और भाभी होने के बावजूद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन चुके थे.महेंद्र ने अगले ही दिन अपने भाभी को नया मोबाइल लाकर दे दिया 13 अगस्त को जब अजय टेंपो चलाने गया तो अपने देवर महेंद्र के साथ फरार हो गई वह घर से 50 हजार रुपये, एक लाख रुपये के जेवर और 3 साल की बेटी को भी साथ ले गई.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO


पति का कहना है कि इस मामले को लेकर उसने पत्नी और अपने फुहेरे भाई महेंद्र को भी समझाया लेकिन दोनों नहीं माने और मौका पाते ही भाग गए. पीड़ित पति ने पुलिस में तारीख देते हुए पत्नी की ढूंढ खोज की गुहार लगाई है काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई है तलाश की जा रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें