उत्तराखंड वन विभाग कार्य योजना में तैनात पांच कर्मचारी उल्लेखनीय कार्य लिए सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत लाई रंग

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:मुख्य वन संरक्षक, कार्य योजना, उत्तराखण्ड, हल्द्वानी के कार्यालय में कार्यरत शैलेश भट्ट, अपर सांख्यकीय अधिकारी, कौशवेन्द्र जोशी, कनिष्ठ सहायक, श्रीमती शीला तिवारी, कनिष्ठ सहायक, कु० दीपाली कार्की, कनिष्ठ सहायक मनीष मटियाली, कनिष्ठ सहायक उल्लेखनीय कार्य करने करने हेतु 15 अगस्त, को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ० धनन्जय मोहन, प्रमुख वन संरक्षक, HoFF, उत्तराखण्ड द्वारा वन मुख्यालय, देहरादून में पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Ad

वन प्रभाग से संबंधित विभिन्न सूचनाओं के कोष/संग्रह के रूप में कार्य योजना दस्तावेज / संलेख के महत्व के दृष्टिगत विगत लगभग 125 वर्षों की अवधि के दौरान राज्य के वन प्रभागों से संबंधित निरूपित / पुनरीक्षित 300 से अधिक उपलब्ध कार्य योजनाओं, जिसमें प्रत्येक कार्य योजना के 3 भाग यथा प्रथम, द्वितीय व परिशिष्ट भाग होते हैं, के नष्ट होने के संकट के दृष्टिगत कार्य योजनाओं के डिजिटाइजेशन का प्रथम बार प्रयास किया गया। डिजिटाइजेशन का कार्य इन कार्मिकों द्वारा समूह के रूप लगभग 10 माह में पूर्ण किया गया। कार्य योजना जैसे ऐतिहासिक अभिलेख, जिसमें वन प्रबंधन के इतिहास, वन प्रजातियों, विभिन्न प्रकार के आंकड़ों एवं जैव विविधता आदि के संबंध में अमूल्य जानकारी समाहित है,

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

अब धरोहर के रूप में पी.डी. एफ. फॉरमेट में सर्वदा के लिये सुरक्षित एवं संरक्षित रहेंगे। केवल कागज के रूप में संधारित की गयी ऐसी ऐतिहासिक धरोहर को दीमक एवं समय के साथ इनके क्षीण एवं नष्ट होने की स्थिति में भी भविष्य में कभी भी आवश्यकता पड़ने पर अब डिजिटाइज्ड रूप में उपलब्ध इन अमूल्य अभिलेखों पर बारम्बार पहुंच सुनिश्चित हुई है। डिजिटाईजेशन कार्य पूर्णतया आंतरिक रूप से उपलब्ध मानव संसाधन / उपकरणों के उपयोग से किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

समस्त डिजिटाईज्ड कार्य योजनाओं के और अधिक सुरक्षित संधारण सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत प्रथम चरण में उत्तराखण्ड राज्य के सृजन के उपरांत डिजिटाइज्ड कार्य योजनाओं को विभागीय आई.टी. विंग द्वारा उपलब्ध कराये गये साइबर स्पेस पर अपलोड किया जा चुका है। राज्य के सृजन के पूर्व की डिजिटाइज्ड कार्य योजनाओं को अपलोड किये जाने का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

डिजिटाइज्ड कार्य योजनाओं में सबसे पुरानी कार्य योजना देहरादून वन प्रभाग (United Provinces of Agra and Oudh), जिसकी अवधि वर्ष 1903-27 की है जबकि नवीनतम कार्य योजना की अवधि वर्ष 2020-2030 की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें