हल्द्वानी: ऑटो और बाइक की टक्कर में ऑटो सवार एयर फोर्स के रिटायर कर्मचारी की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र के कमलुवा गांजा में बाइक और ऑटो की आमने सामने की भिड़ंत में टेंपो सवार एयर फोर्स के रिटायर कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, रिटायर एयरफोर्स कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मूलरूप से सीमटी बागेश्वर और हाल निवासी गिरिजा बिहार कमलुवा गांजा के रहने वाले 61 साल के अजब सिंह पुत्र चंद्र सिंह एयर फोर्स से रिटायर होने के बाद हल्द्वानी में परिवार के साथ रहते थे। बीते रोज वह घर से टेंपो में सवार होकर बाजार सामान लेने जा रहे थे, कि रास्ते में बाइक सवार युवक और टेंपू की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो के आगे बैठे अजब सिंह टेंपो से बाहर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर परिजनों को लगते ही घर में कोहराम मच गया वहीं बाइक सवार दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं जिनका उपचार चल रहा

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें