हल्द्वानी: अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के लोगों को दे गए दूसरी 6 गारंटी बेरोजगारों को मिलेगा 5000 भत्ता

हल्द्वानी : हल्द्वानी पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बेरोजगारों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में बनती है तो प्रत्येक बेरोजगार को 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा।
इसके अलावा स्थानीय उद्योगों और सरकारी नौकरियों में 80% स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा इसके साथ ही केजरीवाल ने सरकार बनने के 6 महीने के भीतर एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा भी किया।
हल्द्वानी पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर युवाओं को सरकार बनने के 6 महीने के अंदर रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
उत्तराखंड में बनाया जाएगा रोजगार और पलायन मंत्रालय, उत्तराखंड के बच्चों के लिए जॉब पोर्टल के माध्यम से युवाओं को दिया जाएगा रोजगार। इस दौरान अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए जहां वह रथ पर सवार होकर हल्द्वानी के जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार