हल्द्वानी:नम आंखों से सेना के जवान का सैनिक सामान से किया गया अंतिम संस्कार-देखे VIDEO

हल्द्वानी: हिम्मतपुर तल्ला हरीपुर नायक निवासी 13 महर रेजीमेंट में तैनात दीप चंद्र मेलकानी सिक्किम में तैनात थे. दीप चंद्र काफी दिनों से बीमार थे जिसके चलते छुट्टी पर अपने घर हल्द्वानी आए हुए थे जहां उनका इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है. बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार सेना के अधिकारियों के मौजूदगी में किया गया.
जवान का मंगलवार शाम निधन हुआ था जहां बुधवार को सेना के जवान सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार रानीबाग के चित्रशिला शीला घाट पर किया गया. जवान की निधन के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है जवान का पार्थिव शरीर सेना के जवानों ने सैनिक सामान के साथ सलामी के साथ उठते हुए सैन्य वाहन से रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट तक ले गए. जवान का पार्थिव शरीर घर से निकला तो परिवार के साथ आसपास के क्षेत्र में कोहराम मच गया परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. जवान को नम आंखों से लोगों ने विदाई दी.
मृतक जवान अपने पीछे पत्नी सुशीला मेलकानी व 12 वर्षीय बेटे नमन व 7 वर्षीय बेटी काव्या को पीछे छोड़ गए हैं.
जवान दीप चंद्र मूलरूप से ग्राम शैलाने पहाड़ पानी स्व मथुरा दत्त और कलावती देवी के छोटे पुत्र दीप चंद्र मेलकानी वर्ष 2003 मे सेना मे भर्ती हुऐ थे.वर्ष 2014 मे उनकी शादी सुशीला देवी से संपन्न हुई वर्ष 2016 मे हल्द्वानी मे आवास बनाया, उनका पुत्र नमन 11 वर्ष तथा पुत्री काव्या 7 वर्ष की हैं. स्वास्थ्य खराब होने के चलते वर्तमान मे 6 सप्ताह के लिए सिक लीव मे थे और 15 नवंबर को जोइनिंग करनी थी लेकिन मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO