हल्द्वानी: बेरहम मलिक ने अपने ही पालतू कुत्ते की हत्या, मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी:काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक युवक पर उसके पालतू कुत्ते को जान से मारने का आरोप लगा है. पड़ोसियों ने युवक पर कुत्ते की हत्या का आरोप लगाते हुए काठगोदाम थाना में मामला दर्ज कराया है पूरे मामले में पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र के कपिल भवन चौकी क्षेत्र निवासी रोबिन कुमार व अन्य लोगों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंप आरोप लगाया गया है कि कॉलोनी निवासी विशाल नाम का युवक उसने अपने पालतू कुत्ते की गला घोट कर बेरहमी से उसकी हत्या की है.
मारने के बाद उसे दफनाने के लिए वह घर के पास ही गड्ढा खोद रहा था कि तभी उन्होंने देख लिया.पूछने पर विशाल बहाना बनाते हुए कहा कि एक्सीडेंट में कुत्ते की मौत हुई है. जबकि कुछ लोगों ने विशाल को अपने कुत्ते के गले में रस्सी डालकर उसका गला घोटते हुए देख लिया था दफनाने के दौरान उसका गला रस्सी से कसा हुआ था और उसकी जीभ बाहर निकली थी शरीर पर चोट के निशान भी थे.
जब लोगों ने इसका विरोध किया तो विशाल उनसे लड़ाई भी लड़ने लगा और पड़ोसियों को जान से मारने की धमकी देने लगा पूरे मामले में पड़ोसियों ने विशाल के खिलाफ काठगोदाम थाने में कुत्ते की हत्या के मामले में मामला दर्ज कराया है मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती