हल्द्वानी :प्रेम किशोरी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का वार्षिकोत्सव मनाया गया धूमधाम से
हल्द्वानी के दमुआढुंगा विद्यालय प्रेम किशोरी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवी डॉक्टर रेनू शरण तथा बी एल साह एवं गेस्ट ऑफ ऑनर दून कान्वेंट स्कूल हल्द्वानी के प्रधानाचार्य श्री कृष्णा जोशी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के प्रबंधक श्री पल्लव शाह ने बताया की वार्षिकोत्सव का थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत है तथा प्रेम किशोरी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस आगे भी ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को साथ लेकर शिक्षा के नए आयाम गड़ता रहेगा।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम , नाटक मंचन, कविता पाठ तथा भारतीय संस्कृति के संबंध में विशेष प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में वर्ष भर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही चुने हुए को बेस्ट पैरंट ऑफ अवार्ड से भी नवाजा गया।
कार्यक्रम में डाक्टर रेणु शरण, डाक्टर बी एल साह, प्रधानाचार्य दून कान्वेंट स्कूल कृष्णा जोशी, उप प्रधानाचार्य गीता जोशी ,मोनिका, दीपक चंद्र, हेमंत शाह सहित समस्त अध्यापक एवं अभिभावक मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO