हल्द्वानी: बीजेपी जिला अध्यक्ष के बाद कांग्रेस के पूर्व दर्जा मंत्री के घर हुआ रहस्यमई धमाका फॉरेंसिक, बीडीएस की टीम मौके पर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के आवास में रहस्यमई धमाके के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा मंत्री बालम सिंह बिष्ट के मोटा हल्दु स्थित जयपुर खीमा घर के दूसरे मंजिल के गुंबद में जोरदार धमाका हुआ है जिससे घर के खिड़की दरवाजों के शीशे टूट गए हैं । किसी तरह का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है घटना के बाद एसपी सिटी सहित पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है इसके अलावा फॉरेंसिक की टीम के साथ साथ डॉग स्क्वायड बीडीएस की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

धमाके से जहां खिड़की के अलावा दीवारों को नुकसान पहुंचा है तो वही घर के लोग दहशत में है। प्रथम दृष्टया संभवत आकाशी बिजली हो सकता है लेकिन परिजनों के मुताबिक जिस समय धमाका हुआ है उस समय मौसम साफ था और बारिश भी नहीं हो रही थी छत के टीम अगले हिस्से पर तीन धमाके हुए जिसके बाद सभी सदस्य घर से बाहर निकल गए धमाके के बाद घर के दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है प्रथम दृष्टया आकाशी बिजली हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच जांच शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक बरसात हो रही थी इस दौरान जोर रोशनी के साथ धमाका हुआ संभवत बिजली गिरी है घर के सभी खिड़की दरवाजे और मकान में दरार आ गए हैं जबकि विद्युत उपकरण फूक गए हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस जांच में जुटी हुई है परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक आकाशीय बिजली गिरना धमाके का कारण है क्योंकि घर के सभी विद्युत उपकरण फूक गए हैं जबकि मकान में दरार आ गई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें