हल्द्वानी: नहर में मिला क्षत-विक्षत शव नहीं हो पाई शिनाख्त
काठगोदाम थाना क्षेत्र के विशाल मेगा मार्ट के पास नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, नैनीताल रोड विशाल मेगा मार्ट के पास बहने वाली बरसाती नहर में व्यक्ति का शव मिलने की सूचना के बाद काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां कुछ लोगों की मदद से शव को नहर से निकाला गया।
शव पूरी तरीके से सड़ गया है, जिसकी पहचान करनी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक का उम्र 40 साल के आसपास है। काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में पता लगाया जा रहा है, किसी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत