हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल के हड़ताली उपनल कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन ( देखें वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – पिछले 45 दिन से अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरोध स्वरूप उपनल कर्मचारियों ने आज पीपीई किट पहनकर मानव श्रृंखला बनाई। सुशीला तिवारी अस्पताल में काम करने वाले उपनल कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 45 दिन से वो धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार नींद में सोई हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

, उन्होंने आरोप लगाया की कोरोना काल मे उपनल कर्मचारियों ने मरीजों की जान बचाई, सब कुछ बेहतर करके दिया लेकिन सरकार उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं है, अगर सरकार समान कार्य समान वेतन लागू नहीं भी करना चाहती तो कम से कम कोरोना योद्धाओं को एक सम्मानजनक वेतन देने पर विचार तो कर सकती है, अगर आने वाले समय में सरकार ने उपनल कर्मचारियों की मांगों के विषय में कोई गौर नहीं किया तो वह किसी बड़े आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे, उन्होंने कहा कि आज 10 मिनट उन्होंने पीपीई किट पहनकर सरकार का विरोध जताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

जिससे वह पसीना पसीना हो गए, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना काल मे पूरे दिन पीपीई किट पहन कर उपनल कर्मचारियों का क्या हाल होता होगा।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें