हल्द्वानी: 10 साल की बच्ची पर मंडी के आढ़ती की बिगड़ गई नियत पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी : हल्द्वानी मंडी के एक आढ़ती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके ऊपर एक बच्ची से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। इस दौरान आरोपी पर बालिका को दुष्कर्म के इरादे से कमरे में ले जाने का आरोप भी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात गौजाजाली निवासी 10 साल की बच्ची पड़ोस में आयोजित किसी समारोह में शामिल होने गई। जब वह वापस लौट रही थी तो रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाले 56 वर्षीय कन्हैया लाल सिंधी ने रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी।
आरोप है कि वह बच्ची को अपने कमरे में ले जाने का प्रयास करने लगा। इस पर बालिका ने शोर मचाया। शोर गुल सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को दबोच लिया। जिसके बाद उसकी धुनाई लगाने के साथ ही सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बनभूलपुरा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत