हल्द्वानी: यहां एक साथ 42 दुल्हनों की निकली बारात,-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: इन दोनों शादी विवाह का सीजन चल रहा है सामाजिक उत्थान में विभिन्न प्रकार के सराहनीय कार्य करने वाली पुनर्नवा महिला समिति द्वारा आज तुलसी विवाह के मौके पर 42 गरीब निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया. हल्द्वानी स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में आयोजित इस कार्यक्रम में हल्द्वानी सहित आसपास के इलाकों से गरीब व निर्धन परिवार की कन्याओं का सामूहिक विवाह कराते हुए शादी का सभी प्रकार के खर्च समिति द्वारा उठाए गए।
इससे पूर्व भी महिला पुनर्नवा समिति अब तो 281 निर्धन कन्याओं का विवाह करा चुकी है इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे.पुनर्नवा महिला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. आज भी उनके द्वारा 42 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया है.
इस दौरान गृहस्थ जीवन के लिए सभी प्रकार के सामान उपलब्ध कराए गए. ढोल और बैंड बाजे की धुन पर बाराती नाचते हुए उत्थान मंच पहुंचे जहां सामूहिक रूप से निर्धन कन्याओं का शादी कराया गया.
संस्था के लोगों का कहा कि तुलसी विवाह के मौके पर संस्था द्वारा 2006 से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें भारी संख्या में जरूरतमंद परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए पहुंचते हैं.
विवाह में शहर के अधिकांश गणमान्य लोग सहयोग करने के साथ ही कन्यादान करने के लिए उपस्थित होते हैं. घराती बनकर कन्याओं को किया विदा किया.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO