हल्द्वानी :नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा 30 हजार अर्थदंड
हल्द्वानी:विशेष न्यायाधीश पॉक्सो नंदन सिंह की अदालत ने नाबालिग के दुष्कर्म मामले में दोषी को दस साल की सजा से दंडित किया साथी ही अदालत ने तीस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि बरेली निवासी नाबालिग 24 मई 2017 को बिठौरिया क्षेत्र में अपनी बड़ी बहन से मिलने उसके घर आई थी जहाँ 29 मई को अचानक लापता हो गई अगले दिन मुखानी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज हुई।
जांच के दौरान पता चला कि उत्तर प्रदेश बरेली निवासी नरेश कश्यप नाबालिग को बहला फुसलाकर सितारगंज और मुरादाबाद ले गया जहां एक कमरे में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को बाजपुर से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि नरेश उसे बहलाकर पहले सितारगंज फिर मुरादाबाद लेकर गया। जहां जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म भी किया। पूरे मामले में 13 गवाहों और सबूतों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को 10 साल की सजा और ₹30000 का अर्थदंड लगाया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत