हल्द्वानी:बालिका से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा
हल्द्वानी: विशेष न्यायाधीश पॉक्सो/अपर सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की कोर्ट ने बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कठोर का आवास और ₹40000 का अर्थ दंड लगाया है साथी न्यायालय ने पीड़िता को क्षतिपूर्ति की संस्तुति करते हुए चार लाख रुपये प्रतिकर दिए जाने का भी निर्देश दिया है.
शासकीय अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि मामला लाल कुआं कोतवाली क्षेत्र का है जहां
हल्दीखुर्द मीरगंज बरेली उत्तर प्रदेश निवासी वाजिद अली उर्फ बबलू तीन साल पहले लालकुआं क्षेत्र में किराए पर रहता था उसके पड़ोस में 11 साल बालिका भी परिवार के साथ किराए पर रहती थी 30 दिसंबर 2020 को आरोपी वाजिद अली बालिका को बहला-फुसलाकर बरेली ले गया जहां फतेहगंज के जंगल में बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
उसके बाद वह एक सुनसान घर में ले गया वहां भी बालिका को डरा धमका कर दुष्कर्म करता रहा. लड़की किसी तरह एक महिला के सहारे फतेहगंज के पास एक पुलिस चौकी में पहुंच अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी इसके बाद फतेहगंज पुलिस ने लालकुआं पुलिस को सूचना दिया. लड़की को बरामद करते हुए लालकुआं पुलिस ने एक जनवरी 2021 को वाजिद के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया इसके बाद गिरफ्तार जेल भेजने की कार्रवाई की.
शासकीय अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि पीड़िता की ओर आठ गवाह प्रस्तुत किए इसके बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए 20 साल की कठोर कारावास और 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है साथ ही पीड़िता को क्षतिपूर्ति की संस्तुति करते हुए चार लाख रुपये प्रतिकर दिए जाने का भी निर्देश जारी किया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती