हल्द्वानी : मरीजों को ला रहा 108 वाहन अनियंत्रित होकर बोल्डर से टकराया मौके पर पहुंची पुलिस

हल्द्वानी: काठगोदाम -हेड़ाखान मार्ग पर आपातकालीन सेवा 108 वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बोल्डर से जा टकराया टकराया जिससे 108 वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया ।सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने 108 वाहन के आगे के हिस्से को काट कर चालक को निकाला। चालक मामूली रूप से घायल बताए जा रहा है। बताया जा रहा है कि 108 वाहन का चालक कमल हेड़ाखान से हल्द्वानी को गर्भवती मरीज को ले आ रहा था इस दौरान 108 वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बोल्डर से जा टकराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को निजी वाहन से अस्पताल को भेजा। थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि क्रेन के माध्यम से 108 वाहन के अगले हिस्से को खींच कर चालक को निकाला गया जो फस गया था। प्रथम दृष्टया वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ड्राइवर को मामूली चोट लगी है जबकि गर्भवती महिला और तीमारदार सुरक्षित हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार 