हल्द्वानी : नशा नहीं मिला तो युवक ने आग लगाकर कर ली आत्महत्या।

हल्द्वानी : स्मैक का नशा युवा पीढ़ी को किस तरह से बर्बाद कर रही है ताजा मामला हल्द्वानी के डहरिया देखने को मिला है जहां डहरिया का रहने वाला एक 22 वर्षीय युवक स्मैक नहीं मिलने पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली परिजन उसको सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया घर में जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ।
बताया जा रहा है कि डहरिया निवासी 22 वर्षीय पवन कुमार पिछले काफी दिनों से स्मैक के नशे का आदी था परिजनों से वो नशे के लिए लगातार पैसे मांग रहा था जहां परिजन उसको पैसा नहीं दिया तो 8 जुलाई को उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। घायल अवस्था में परिजन उसको सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां आज उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार