हल्द्वानी/लालकुआ: सैन्य वाहन टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत
लालकुआं कोतवाली अंतर्गत सोमवार को सैन्य वाहन ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। घटना बेरीपड़ाव के पास की है जहां सोमवार स्कूटी सवार महिला सैन्य वाहन की टक्कर से घायल हो गई। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि राजीवनगर बिंदुखत्ता निवासी लक्ष्मण सिंह नगरकोटी की 58 वर्षीय पत्नी हेमा नगरकोटी (58) सोमवार को अपने बेटे के साथ स्कूटी से बिंदुखट्टा घर को जा रहे थे इस दौरान वेरी पड़ाव के पास एक बैंकट हॉल के करीब सैन्य वाहन से टक्कर हो गई जहां महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हुई है ।
घटना के बाद सैन्य वाहन मौके से चला गया है । यही नहीं हादसे में महिला का बेटा भी घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा। वही लालकुआं पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत