लालकुआं: सोशल मीडिया पर छवि खराब करने वाले माफी मांगने नहीं तो करूंगी मानहानि का दावा: मधु चौबे
लालकुआं: भाजपा छोड़ हाल में ही कांग्रेस में शामिल हुई वरिष्ठ नेत्री मधु चौबे का कुछ लोगों द्वारा वीडियो वायरल कर बदनाम करने के मामले में मधु चौबे ने हल्दुचौड़ स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए हुए कहा कि यदि जिन लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका नाम लेकर उन्हें बदनाम क्या है वह अगर 72 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया या उनसे स्वयं आकर माफी नहीं मांगते तो वह दुष्प्रचार करने वालों के विरुद्ध मानहानि का केस करने एवं निर्वाचन आयोग से शिकायत करने को बाध्य होंगी।
प्रेस वार्ता में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी के भतीजे आदर्श बिष्ट एवं उनके समर्थक व जनप्रतिनिधि रोहित बिष्ट द्वारा सोशल मीडिया द्वारा उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा गया है कि उनके द्वारा चुनाव में पैसे बांटे गए हैं मगर यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और उनकी छवि धूमिल करने का काम किया गया है इसलिए वह 72 घंटों का दुष्प्रचार करने वालों को अल्टीमेटम देती है अन्यथा मानहानि का दावा करेंगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..