लालकुआं: चिटफंड कंपनी ग्राहकों के करीब दो करोड़ हड़पकर हुई फरार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने एक चिटफंड कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी कर ग्राहकों के करीब 2 करोड़ रुपए हड़पकर फरार होने के मामले में कंपनी के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2013 में है सक्सेस व्यू मल्टी सर्विस लिमिटेड एवं संध्या कृषि मल्टीपर्पज सोसाईटी लिमिटेड के नाम से ग्राहकों का खाता खोल उनको अच्छे ब्याज के लालच देकर लोगों के साथ ठगी की गई है। कंपनी में काम करने वाले एजेंटों के तहरीर पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने कंपनी के मैनेजर एमडी सीएमडी और डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Ad

कंपनी कोलकाता की बताई जा रही है पुलिस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। वर्ष 2013 में कोलकाता के सक्सेस व्यू मल्टी सर्विस कम्पनी लिमिटेड एवं संध्या कृषि मल्टीपर्पज सोसाईटी लिमिटेड ने अपनी कई अलग अलग शाखा खोली। एजेंटों ने कहा है कि
कंपनी आरबीआई की गाइड लाइन का हवाला देकर आरबीआई का वैध लाइसेंस है होने की बात कही थी जिसपर उनके द्वारा क्षेत्रवासियों के खाते खोलकर धनराशि कंपनी में जमा की गई।

शुरू में मैच्योरिटी होने पर कुछ खाताधारकों के मय ब्याज के पैसे वापस लौटाए भी गए। लेकिन बाद में कंपनी ने पैसे देने से टालमटोल करना शुरू कर दी और अपना बोरिया बिस्तर समेट कर यहां से गायब हो गई कंपनी द्वारा जारी विभिन्न स्कीमों के तहत लगभग चार सौ व्यक्तियों के खाते खोले। वर्ष 2013 से 2018 तक खाताधारकों से करीब दो करोड़ रुपए का चूना लगाया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें