Uttarakhand Good News:सरकार की इस योजना से आप भी शुरू कर सकते अपना रोजगार,मिल रहा है ब्याज मुक्त लोन,ऐसे करें आवेदन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड सरकार युवाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही है जिसका लाभ लेकर युवा अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहा है. उत्तराखंड सरकार राज्य के बेरोज़गार नागरिको को रोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री टैक्सी मोटरसाइकिल योजना का शुभारम्भ दो साल पहले किया गया था. फिर से आज फिर से इस योजना को बढ़वा दिया जा रहा है. जिससे की राज्य के बेरोज़गार युवाओ को अपना खुद का रोज़गार शुरू करने में सहायता मिल पाए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
Ad

इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिको को टैक्सी मोटरसाइकिल खरीदने के लिए लिए सरकार की तरफ से बैंक दुवारा लोन उपलब्ध कराया जायगा और इस लोन का ब्याज भी राज्य सरकार द्वारा दुवारा भर दिया जाएगा.उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मुख्यमंत्री टैक्सी मोटरसाइकिल योजना युवाओं के लिए रोजगार का जरिया बन रही है. नैनीताल में अब करीब 300 लोग मुख्यमंत्री मोटरसाइकिल योजना का लाभ ले चुके हैं.

जिसने सरकार कुल 2 करोड रुपए का लोन युवाओं को चुकी है. प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना का लाभ दिया जा रहा है. अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए नैनीताल जिले में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक की 33 शाखाएं प्रत्येक आवेदक के लिए 1 लाख 25 हजार रुपये का लोन स्वीकृत कर रही है इस योजना के अंतर्गत एक व्यक्ति 10 मोटरसाइकिल ले सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, उपनल कर्मियों को बड़ी सौगात,एक क्लिक में जानिए

बेरोजगारों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही है महत्वाकांक्षी योजना है. जिससे बेरोजगार युवा इस योजना का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं. क्योंकि नैनीताल जनपद के साथ-साथ अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं.

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, उपनल कर्मियों को बड़ी सौगात,एक क्लिक में जानिए

बाहर से आने वाले पर्यटक टू व्हीलर पर घूम कर पहाड़ के प्राकृतिक सुंदरता को देखना चाहते हैं, जिससे ये योजना काफी कारगर साबित होगी. योजना के तहत एक लाभार्थी 10 टू व्हीलर का लोन ले सकता है. जहां 2 सालों तक ब्याज मुक्त लोन मिलेगा. योजना के तहत लाभार्थी नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को कोऑपरेटिव बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए अपने स्थानीय नैनीताल कोऑपरेटिव बैंक के शाखा में जाकर संपर्क कर सकते हैं.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें