कांग्रेस प्रदेश महासचिव आनंद रावत कर्नल कोठियाल और केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

हल्द्वानी: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आनंद रावत ने आम आदमी पार्टी पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। हल्द्वानी में मीडिया से बातचीत करते हुए आनंद रावत ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बनाई गई योजनाओं की नकल कर रहे हैं,
उन्होंने कहा की जब केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य चल रहा था तो चीफ कमांडर हरीश रावत थे और कर्नल कोठियाल सैनिक के रूप में अपना काम कर रहे थे, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब 2013 में केदारनाथ में आपदा आई तो आपदा पीड़ितों के लिए जुटाए गए चंदे में भी आम आदमी पार्टी ने बड़ा घोटाला किया, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में अरविंद केजरीवाल केवल 6500 लोगों को ही नौकरी दे पाए जबकि हरीश रावत ने मुख्यमंत्री रहते उत्तराखंड के 32000 लोगों को रोजगार दिया
, लिहाजा उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की कोई जमीन नहीं है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड की जनता को रोजगार के नाम पर छलने का काम कर रहे हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार