गणपति बप्पा मोरिया: आज गणेश चतुर्थी भगवान गणेश की कैसे करें मूर्ति स्थापना जाने शुभ मुहूर्त
हल्द्वानी : विघ्नहर्ता गणेश चतुर्थी का पर्व आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है ।ऋद्धि सिद्धि दाता भगवान गणपति बप्पा जी मूर्ति स्थापना का मूहूर्त प्रात काल 6 बजकर तीस मिनट से प्रारम्भ होगा जो दिन में अभिजित मुहूर्त यानि 12बजकर 55मिनट तक है । ज्योतिषाचार्य डॉ नवीन चंद्र जोशी के अनुसार भगवान गणेश जी विघ्नों के नाशक हैं उन्हें सर्वश्रेष्ठ व सर्वशक्तिमान कहा गया है
।संसार में बिना गणपति पूजन के किसी भी यज्ञ पूजन का फल नहीं मिलता है । शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति गणेश चतुर्थी व्रत करते हैं उन्हें जीवन में कभी रोग शोक नहीं मिलता है । भगवान श्री गणेश जी को लड्डू अति प्रिय हैं तथा दूर्वा अक्षत सिन्दूर आदि से भगवान गणपति जी का पूजन करना चाहिए । श्रीगणपति जी की स्थापना कर श्रीगणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं ।
गणेश चतुर्थी को चंन्द्रमा का दर्शन नहीं करना चाहिए इससेे श्रीगणपति जी रुष्ट हो जातें हैं । सामूहिक पूजन-अर्चन करने का विशेष महत्व बताया गया है ।समय के अनुसार तीन पांच सात अथवा अनन्त चतुर्दशी को गणपति विसर्जन का विधान शास्त्रों में कहा गया है । मूर्ति स्थापना कर चारों प्रहर पूजन करने का महत्व है ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित