सरयू नदी में नहाने गई युवती समेत चार डूबे, दो का शव बरामद

नदी में नहाने के दौरान हादसा हुआ है मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है दुबौलिया क्षेत्र में सरयू नदी के मोजपुर घाट पर नहाते समय तेज धारा में पहुंच जाने से सगी बहनों समेत चार बच्चे पानी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद दो किशोरियों को निकाला, लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। एक किशोर व युवती की तलाश जारी है।
दुबौलिया इलाके के मोजपुर गांव की है. यहां पर सरयू नदी का घाट है. रविवार की दोपहर 2 बजे के करीब आसपास के गांवों के करीब बच्चे नदी में नहाने गए थे. इस दौरान वे गहरे पानी में चले गए. इससे वे डूबने लगे. 5 बच्चे काफी मशक्कत के बाद किसी तरह बचकर निकल आए, लेकिन चार डूब गए. बच्चों ने शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद घटना की जानकारी दुबौलिया पुलिस को दी गई. परिवार के लोग भी पहुंच गए।
रविवार करीब ढाई बजे अचानक पिपरी गांव निवासी वंशीधर गिरि की दो बेटियां पार्वती (20) व शालिनी (17) के साथ काजल (14) पुत्री अनिरुद्ध और रमवापुर निवासी सोहन (13) पुत्र रामू नदी की तेज धारा में लापता हो गए। साथ में नहा रहे कुछ बच्चे उन्हें बचाने का प्रयास करने लगे लेकिन सफलता नहीं मिली। अन्य बच्चे चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। कुछ देर बाद ही दुबौलिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से खोजबीन शुरू हुई। इसमें शालिनी व काजल के शव बरामद किए गए। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि लापता बच्चों की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान
हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
