हल्द्वानी: रानीबाग के पास अनियंत्रित पिकअप खाई में गिरा दो लोगों की मौत,एक घायल
हल्द्वानी : हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है. बताया जा रहा की पिकअप वाहन रानीबाग के अमृतपुर से छोटा कैलाश को जा रही था
इस दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है.
भीमताल थाना प्रभारी जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को छोटा कैलाश को जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरा. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू कर सभी को खाई से बाहर निकल गया जहां दो लोगों की मौत हुई है.
हादसे में वाहन के खाई में से बिशन दत्त पांडे (70) निवासी भौर्सा और मनीष पडलिया निवासी बानना की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक धीरज घायल हो गया. घायल का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
थाना प्रभारी जगदीप नेगी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि पिकअप वाहन का क्रॉस टूटने के चलते पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO