नैनीताल जनपद सहित चार जिलों में आज से तेज बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
नैनीताल:उत्तराखंड में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ों में भी अब तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। बारिश नहीं होने के चलते लगातार तापमान में बहुत तेज हो रही है तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।
2 दिन पहले पहाड़ों पर हुए हल्की बरसात ने उत्तराखंड में मौसम सुहावना बना हुआ था।
ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर से चेतावनी जारी की है मौसम विभाग ने 21 एवं 22 अप्रैल को उत्तराखंड में तेज हवा अंधड़ के साथ बरसात होने की संभावना जताई है इसके अलावा मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश ओलावृष्टि ने बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को झुलसती हुई गर्मी से राहत मिलेगी।
गर्मी से लोग बेहाल हैं मैदानी क्षेत्र में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी लोगों को जीना मुहाल कर दिया है ऐसे में लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं, नैनीताल मसूरी अल्मोड़ा सहित कई पहाड़ी जनपद में भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने, देहरादून नैनीताल उधम सिंह नगर के अलावा कई अन्य जनपदों में सामान्य से अत्यंत अधिक तापमान का रेड अलर्ट जारी किया है,
यहां तक कि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मैदानी क्षेत्रों में अगले दो दिनों में वारिस अंधड़ बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट जारी किया है कि इस दौरान सावधानी भी बरतें।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित