हल्द्वानी में होटल मे आईपीएल मैच का बड़ा सट्टा, नगदी और भारी मात्रा में मोबाइल के साथ दिल्ली के चार आरोपी गिरफ्तार -VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जनपद में आईपीएल के दौरान हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस की कार्यवाही जारी है।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

  इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद, पुलिस उपाधीक्षक श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण* में *प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व* में हल्द्वानी पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा *02 अलग-अलग मामलों में कुल- 05 सट्टेबाजों को गिरफ्तार* कर कब्जे से 14 मोबाईल, 15140 रूपये, सट्टा पर्ची, रजिस्टर, ताश पत्ते, कैल्कुलेटर, पेन आदि बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

पहला मामला-

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02/04/2025 को चैकिंग के दौरान *रामपुर रोड स्थित एक होटल में जुआरिओं को हार-जीत की बाजी* लगाकर सट्टा लगाते हुये *04 सट्टेबाजों को सट्टा नकदी रू0 7800 नकदी एवं अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार* कर कोतवाली में जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तारी अभियुक्तगण-

1-शैलेन्द्र बिष्ट बसन्तकुंज नागलदेवत थाना बसन्तकुंज नई दिल्ली साउथ,
*2-विजय बिष्ट वसन्तकुंज दक्षिणी दिल्ली
3- जितेन्द्र सिंह सुल्तानपुर दिल्ली साउथ,
4-सुमित शर्मा छतरपुर थाना मेहरौली जिला दक्षिणी दिल्ली

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

बरामदगी-
सट्टा नकदी रू0 7800, 01लैपटॉप मय चार्जर मय बैग, 03 नोट बुक व पैन, 11 मोबाईल फोन

पुलिस टीम-

1- प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव कोतवाली हल्द्वानी
2-उ0नि0 गौरव जोशी चौकी टीपीनगर
3- एसओजी प्रभारी उ0नि0 संजीत राठौर
4- हे0कानि0 दिगम्बर सनवाल
5- हे0कानि0 ललित कुमार एसओजी
6-कानि0 सन्तोष बिष्ट एसओजी
7-कानि0 मो0 अजहर

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें