कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व दर्जा मंत्री गोपाल रावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिलाई भाजपा की सदस्यता, अजय भट्ट और प्रदेश प्रभारी रहे मौजूद

हल्द्वानी: कांग्रेस के प्रदेश सचिव और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री प्रदेश मुख्य संयोजक पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के अध्यक्ष गोपाल रावत ने कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन किया है जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनको रुद्रपुर एक विशाल जनसभा के दौरान भाजपा ज्वाइन कराया. इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे.
इस दौरान गोपाल सिंह रावत ने कहा कि
भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा ज्वाइन किया है इस दौरान उन्होंने कहा कि
नैनीताल लोकसभा सीट हमेशा से ऐतिहासिक सीट रही है इस सीट पर भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत परिवार का पिछले 27 सालों तक दबदबा रहा है. नैनीताल संसदीय सीट पर गोविंद बल्लभ पंत के पुत्र केसी पंत 1962 से लेकर 1971 तक लगातार 15 वर्षों तक इस सीट से सांसद रहे केसी पंत 26 वर्षों तक केंद्रीय मंत्रिमंडल में रक्षा, गृह, वित्त,शिक्षा, योजना, परमाणु ऊर्जा,बिजली,इस्पात इत्यादि मंत्री के रूप में बखूबी अपने दायित्व को निभाया है.
1962 के चुनाव में केसी पंत ने 64643 वोटो के अंतर से, जबकि 1967 के चुनाव में 33859 वोटो के अंतर से जबकि 1971 के हुए चुनाव में लगभग 100000 वोटो से जीत हासिल की थी.
ईला पंत नैनीताल संसदीय सीट से एकमात्र महिला सांसद रह चुकी है.आजादी के बाद कई वर्षों तक कुमाऊं की राजनीति में पंत परिवार का दबदबा रहा कई रिकार्ड भी अभी तक उन्हीं के नाम कायम हैं.
वर्ष 1998 में हुए चुनाव में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा ने पंत परिवार की बहू ईला पंत को चुनाव मैदान में उतारा था जहां ईला पंत भारी मतों से जीत हासिल कर संसद तक पहुंची थी. इस दौरान गोपाल सिंह रावत ने कहा कि अजय भट्ट 5 लाख से अधिक मतों से जीतने जा रहे हैं और इस बार केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO