बसपा ने उत्तराखंड की पांच सीटों के लिए घोषित किए उम्मीदवार, नैनीताल लोकसभा सीट से इनको मिला टिकट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। पांच सीटों पर बसपा ने अपने उम्मीदारों का एलान कर दिया। हरिद्वार से जमील अहमद को टिकट दिया गया है।
टिहरी गढ़वाल से नीम चंद छुरियाल, पौढ़ी गढ़वाल से धीर सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा से नारायण दास, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से अख्तर अली माहीगिर और हरिद्वार से जमील अहमद को टिकट दिया गया है।

गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का एलान किया था। बसपा प्रमुख मायावती ने किसी भी दल के साथ गठबंधन से इंकार कर दिया था। इसी के तहत अब उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए बसपा ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
इससे पहले बहुजन समाज पार्टी ने एक दिन में दो लिस्ट जारी कर उत्तर प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था. पहली लिस्ट में उन्होंने 16 उम्मीदवार में से 7 मुस्लिम प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, शाम को दूसरी लिस्ट जारी कर 9 उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया था.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी लोकसभा चुनाव में एकला चलो की राह चुनी है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड की सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बसपा ने उत्तराखंड की पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिसमें से 2 सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें