प्रेमिका के साथ पति की ऐसी तस्वीरें…पत्नी का चढ़ा पारा, शादीशुदा जीवन में मच गया बवाल-जाने फिर क्या हुआ
प्रेमिका के साथ पति की ऐसी तस्वीरें पत्नी के हाथ लग गई.उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक विवाहिता के शादीशुदा जीवन में ऐसा बवाल मचा गया कि बात थाने तक पहुंच गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे खबर तक नहीं लगी और पति ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सहारा की एक महिला को उसके पति के फोन में दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो मिले। इसे देख पत्नी का माथा ठनक गया। उसने विरोध किया तो पति ने पिटाई कर दी। महिला ने थाना पुलिस को फोटो साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता मीनू सिंह का आरोप है कि पति शिव प्रतार चौहान, सास, देवर, ननद,, ननदोई,पहले से ही उसे आए दिन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते आ रहे थे। 9 जनवरी को उन्हें पता चला कि पति शिव प्रताप चौहान ने दूसरी शादी कर ली है। विरोध पर पति ने गाली गलौज करते हुए पिटाई की। मासूम बच्ची सहित घर से बाहर निकाल दिया।
पता लगा है कि पति ने अपने साथ कार्य करने वाली युवती से ही शादी कर ली। इसके बाद उसके साथ बाहर नौकरी करने के नाम पर रहने भी लगा। इंस्पेक्टर बिछवां अवनीश त्यागी के अनुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,