पहाड़ी गीत में पहली बार किसी बॉडीबिल्डर की ऐक्टिंग ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया में जमकर हो रहा है वायरल-देखे You Tube-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

गढ़वाली गीत “फ्योंली सी खिलिगे” सोशल मीडिया में जमकर धमाल मचा रहा है और वायरल भी हो रहा है नायक का किरदार निभा रहे हेम चंद्र जो उत्तराखंड में जाना-माना चेहरा हैं और उत्तराखंड में सीनियर अधिकारी है खासकर युवाओं के बीच उनके आदर्श के रूप में चर्चित हैं, मोटिवेशनल आइकॉन ऑफ इंडिया का खिताब भी जीत चुके हैं। फिटनेस के जुनूनी, डांस के महारथी और बॉडीबिल्डिंग में मि. उत्तराखंड समेत कई खिताब जीत चुके हेम का साथ निभा रही हैं फेमस पहाड़ी गीत गुलाबी शरारा की फेमस हीरोइन नीरू बोरा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
Ad

इस गाने के गीतकार रोशन बंथवान ने दिया है जो उत्तराखंड के सीनियर अधिकारी हैं जिन्होंने इसे अपनी मधुर आवाज भी दी है और गायन में उनका साथ दे रही हैं उत्तराखंड की मशहूर सुरकोकिला मीना राणा।
यह गीत आज ही शनिवार को यूट्यूब चैनल the pahadi rhythm (द पहाड़ी रिदम) पर रिलीज हो चुका है जिसे रिलीज होते ही असंख्य लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है और लोग यूट्यूब पर इसको खूब लिखे और शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

गीत का निर्देशन किया है निर्देशक दीपक पुल्स ने। निर्माता अक्षुमान का कहना है कि उत्तराखंड की फ़िल्म इंडस्ट्री में पहली बार इतने फिट हीरो की एंट्री होने जा रही है जो एक्टिंग में भी बेहतरीन है और इस बात को भी दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।


संगीत दिया है ललित गित्यार ने। इस गीत के सहायक निर्देशक राहुल भट्ट, कोरियोग्राफर पंकज बोरा, सिनेमेटोग्राफर विकास कोटनाला, एडिटर मोहित कुमार व मेकअप आर्टिस्ट पूजा बिष्ट रही हैं। इस गीत के निर्माण में दिवाकी परिवार का विशेष सहयोग रहा है।
इसका फिल्मांकन रानीखेत के आस पास की सुरम्य वादियों में किया गया है। इस गीत की कहानी उत्तराखंड के पहाड़ के मेहनती युवा की है जो पहाड़ के संघर्षमय जीवन के साथ-साथ अपने बेहतर भविष्य के लिए जमकर पढ़ाई भी करता है ताकि अच्छी नौकरी पा सके , किंतु इसी संघर्ष के दौरान उसे अपने पहाड़ की ही एक सुंदर युवती से प्यार हो जाता है। फिर कैसे वो प्यार के साथ साथ अपने संघर्ष को आगे बढ़ाता है यह सब इस गीत में बड़ी सुंदरता से पिरोया गया है

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें