उत्तराखंड:मंगलौर पुलिस की हिरासत में हरीश रावत, थाने के लॉकअप में हुए बंद , देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को जारी मतदान के दौरान एक मतदान केंद्र पर प्रतिद्वंद्वी दलों के समर्थकों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए.

Ad

कुछ खबरों में दावा किया गया कि बूथ पर गोलीबारी हुई. हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस ने इन खबरों का खंडन किया है.

लिब्बरेहडी गांव के बाहर धरने पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत को पुलिस ने हिरासत में लिया. दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, करन माहरा और सुमित हृदयेश समेत पांचों विधायकों ने मंगलौर कोतवाली घेरी और पुलिस पर मतदान में गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मंगलौर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने हरीश रावत को लिब्बेरहेड़ी गांव जाने से रोकने की कोशिस की. कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, करण माहरा सहित कई दिग्गज नेताओं ने लिब्बरहेड़ी कोतवाली में धरना दे रखा है. इस दौरान हरीश रावत ने कहा धामी सरकार खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर रही है. उन्होंने कहा मंगलौर उपचुनाव में भाजपा कार्यकर्ता गुड़ागर्डी पर उतारू है. इसके बाद भी पुलिस मूकदर्शक बनी है. उन्होंने कहा मंगलौर उपचुनाव में पुलिस प्रशासन मतदाताओं को डराने में लगा है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

बता दें हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट के लिब्बरहेड़ी गांव के बूथ नंबर 53-54 पर बसपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले. इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

इस घटना के बाद कांग्रेस के सभी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है. इसी कड़ी में कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत भी हिरासत में लिये गये हैं. हरीश रावत इस घटना के बाद लिब्बरहेड़ी गांव जा रहे थे. उन्हें रास्ते में ही पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें