पिथौरागढ़ में पिता का लाइसेंस बंदूक छात्र के लिए बना मौत,19 वर्षीय छात्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली,

एक पिता का लाइसेंसी बंदूक उसके बेटे की जान का दुश्मन बनी है डीडीहाट नगर में एक छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से आत्महत्या कर ली। इससे नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने खुद को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है।
पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट नगर में एक छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से आत्महत्या कर ली। इससे नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने खुद को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है। मृतक छात्र वर्तमान में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली से बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार शिव मंदिर वार्ड निवासी छात्र बीते बुधवार की रात अपने कमरे में पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर को अपनी कनपटी पर सटाकर गोली चला दी। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे रोज की तरह मां जानकी बेटे को चाय देने उसके कमरे के पास पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला।
सूचना पर पिता ने दूसरी चाबी से लॉक खोला। माता-पिता भीतर पहुंचे तो बेटे का लहूलुहान शव बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मौके पर एक चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला जिसमें गर्वित ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है।
सीओ केएस रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया उसकी मौत आत्महत्या प्रतीत हो रही है। डिप्रेशन में आकर छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर अलमारी से निकाली और वह अपने बेडरूम में पहुंचा। रात में उसने खुद पर गोली चलाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। बताया कि सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार