हल्द्वानी-चलती ट्रेन से गेट पर फंसी महिला, पुलिस के जवान ने बचाई , घटना सीसीटीवी में कैद-देखे-VIDEO
हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन में पर एक हादसा सामने आया है जहां आज चलती ट्रेन से पैर फिसलने से महिला गिरने लगी, मौके पर पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचा ली, ट्रेन संख्या 15044, लखनऊ एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए समय 11:15 बजे रवाना हुई थी, जिसमें एक महिला आनंदी देवी अपने परिचितों को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन काठगोदाम में आई थी।
उक्त गाड़ी ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन से चली तो उक्त महिला के ट्रेन से नीचे उतरने के दौरान अचानक पैर फिसल गया तथा खिड़की के पास लगे हैंडल को पकड़कर उक्त महिला के पांव चलती ट्रेन में नीचे की ओर लटक गए, तथा वह प्लेटफार्म पर रगड़ते हुए जा रही थी, सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई।
इस दौरान रेलवे प्लेटफार्म ड्यूटी पर नियुक्त हेड हेडकांस्टेबल 6 जीआरपी अनिल कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला का हाथ पड़कर अपनी जान की परवाह न करते हुए चलती ट्रेन से बाहर खींच लिया।
जिस कारण उक्त महिला की जान बच गई। साथ ही उसके साथ आए परिजनों ने आनंदी देवी की जान बचाने के लिए हेड कांस्टेबल अनिल कुमार टम्टा एवं उत्तराखंड पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई, मौके पर मौजूद अन्य यात्रीगणों द्वारा भी हेड कांस्टेबल के उक्त कार्य की अत्यंत प्रशंसा की गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO