नैनीताल रोड पर खाई में गिरी वन विभाग की कार, चालक की मौत दो वनकर्मी घायल

नैनीताल- पहाड़ों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं शनिवार देर शाम भवाली मार्ग पर घने कोहरे के चलते वन विभाग की कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि दो वनकर्मी घायल हो गए। बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया.
शनिवार रात करीब दस बजे भवाली से नैनीताल की ओर आ रहा वन विभाग का वाहन पाइंस के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। राहगीरों ने वाहन गिरने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने बचाव अभियान चलाया। कार में चालक और दो अन्य वनकर्मी घायल थे। उन्हें खाई से निकालकर 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया। बीडी पांडे अस्पताल में डॉक्टरों ने मल्लीताल के ओक पार्क निवासी चालक नारायण को मृत घोषित कर दिया।
वहींघायल राजेंद्र वर्मा और देवेंद्र कुमार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। बीडी पांडे अस्पताल में तैनात डॉ. हाशिम अंसारी ने बताया कि नारायण सिंह के सिर में चोट लगी थी। अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। अन्य दो की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इधर सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत भी अस्पताल पहुंच गए।
उन्होंने बताया कि कोहरा ज्यादा होने से वाहन अनियंत्रित हुआ। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इधर, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि पोस्टमार्टम रविवार को होगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO