देहरादून: UKPSC ने इस विभाग में निकली भर्तियां, करें आवेदन..पढ़िए डिटेल
Uttarakhand Transport Department Recruitment: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के 8 पदों पर भर्ती निकाली है। पदों को सीधी भर्ती और परीक्षा के माध्यम से भरा जाएगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी को आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं साथ ही वेबसाइट पर आवेदन की पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं।
।।
खाली पदों की बात करें तो रिक्त 8 पदों में अनारक्षित श्रेणी के 4, अनुसूचित जाति के 2 और अनूसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 2 पद खाली हैं।
अब शैक्षिक योग्यता जान लेते हैं। अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय सहित दसवीं पास होना चाहिए। ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री और डिप्लोमा होना जरूरी है। यांत्रिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा लेने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना जरूरी है। अपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का आवेदन शुल्क 150 रुपये है. अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी.
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 27 जून 2022 है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती