देहरादून :CM धामी की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से मुलाकात, जानिए क्या रहा खास–

देहरादून:मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने सचिवालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस ने सरकार से राज्य के भर्ती घोटालों, भू-कानून, हरिद्वार शराब कांड, पुलिस कर्मी ग्रेड पे तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई दैवीय आपदा के मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
मीडिया से बातचीत में करन माहरा ने कहा की भू-कानून पर कांग्रेस भी अपने सुझाव सरकार को देगी। इसके लिए पार्टी ने एक कमेटी बनाई है। सरकार से जल्दबाजी में भू कानून में बदलाव से बचने को कहा गया है।
माहरा ने सीएम से कहा कि भर्ती घपलों की वजह से प्रदेश के बेरोजगारों में बेहद निराशा का भाव है। पेपर लीक होना युवाओं के साथ विश्वासघात है। इस मामले सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए।
इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पुलिस कर्मियों के लिए 4200 ग्रेड पे का पद सृजित करने को लेकर भी मुख्यमंत्री से बात की।
पुलिस ग्रेड पे विवाद में भी माहरा ने सीएम से कार्यवाही की मांग की। कहा कि सरकार ने एएसआई का पद जरूर सृजित किया है। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। पुलिस कर्मियों को स्टार के साथ साथ परिवार के पालन पोषण के लिए वेतन की आवश्यकता भी होती है।
माहरा ने बताया कि सीएम ने सभी विषयों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO