उत्तराखंड-(बड़ी खबर) मौसम विभाग ने भारी बरसात जारी की चेतावनी इस जिले में छुट्टी घोषित

देहरादून- उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है मौसम विभाग देहरादून के निर्देशक बिक्रम सिंह ने उत्तराखंड के लोगों से आगे वाले तीन दिनों तक सतर्कता बरतने को कहा है।
उन्होंने 14-15-16 सितंबर को प्रदेश में हल्की से लेकर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। 16 और 17 सितंबर के लिए तो RedAlert घोषित है।मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा जारी पुर्वानुमान के अनुसार दिनांक 14.09.2022 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
जनपद अन्तर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने दिनांक 14.09.2022 को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया है।
वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है ऐसे में अनावश्यक पहाड़ों पर यात्रा ना करें इसके अलावा लोगों से अपील की गई है कि नदी नाले गधेरे के पास नहीं जाए भारी बरसात के समय सुरक्षित जगह पर चले जाएं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे