देहरादून-सरकारी विभागों में आउटसोर्स भर्ती में होगी पारदर्शी,अब ऐसे होगी भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में आउट सोर्स भर्ती के लिए राज्य की कैबिनेट द्वारा पारदर्शी व्यवस्था लागू करने को मंजूरी दे दी है। इस व्यवस्था के तहत सेवायोजन विभाग, एनआईसी के साथ मिलकर भर्ती का ऑनलाइन पोर्टल तैयार करेगा। और पोर्टल में पंजीकरण करने वाले हर बेरोजगार तक हर विभाग के खाली पदों की पूरी जानकारी पहुंचेगी।


दरअसल आउटसोर्स की भर्तियों में पारदर्शिता अपनाए जाने के उद्देश्य से इस नए सिस्टम को डेवेलप किया जाएगा, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दी है इस नए सिस्टम के हिसाब से कौशल विकास सेवायोजन विभाग की देखरेख में एनआईसी को अपनी जरूरत है बताते हुए एक पोर्टल बनवाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

जिसमें बेरोजगार अपना अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे यह पोर्टल केंद्र सरकार के जेम पोर्टल से भी लिंक होगा। जिससे केंद्र सरकार की नौकरियों की सूचना भी युवाओं को मिलेगी। इसके अलावा श्रम विभाग और वित्त विभाग मिलकर यह तय करेंगे कि आउट सोर्स के किस पद के लिए क्या मानते हो जिससे कि एकरूपता रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें