देहरादून: किसी भी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की टिकट की नहीं होगी वापसी: हरीश रावत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद कांग्रेस में बगावत शुरू हो गया है, कई सीटों पर कांग्रेस के लोगों ने निर्दलीय ताल ठोक दिया हैं, ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ विधानसभा सीटें जीतने जा रही है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के 16 सीटों पर कांग्रेस कमजोर है लेकिन वहां पर प्लानिंग तैयार कर ली गई है, उन्होंने कहा कि 16 सीटों पर बीजेपी मजबूत है लेकिन वहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी को कैसे जीता जाए इसको लेकर रणनीति तैयार की जा रही है,

Ad

उन्होंने कहा कि 8 सीटें मेरे हिस्से की है जहां पर कांग्रेस कमजोर है उन पर जीतने का प्रयास किया जाएगा जबकि 4 सीटों की जिम्मेदारी गणेश गोदियाल को जबकि 4 सीटों पर प्रीतम सिंह को जिम्मेदारी दी गई है, हरीश रावत ने कहा है कि किसी भी सीटों पर प्रत्याशी को नहीं बदला जाएगा केंद्रीय कांग्रेस कमेटी ने इसका फैसला लिया है क्योंकि टिकट का वितरण केंद्रीय कांग्रेस हाईकमान से हुआ है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आखिरी सूची कल गुरुवार को जारी की जाएगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें