देहरादून : पीताम्बरा पुस्तिका का मुख्यमंत्री धामी ने किया विमोचन, लेखक रमाकांत पन्त को दी बधाई

मुन्ना अंसारी
देहरादून :- धार्मिक संस्कृति एवं प्राचीन धर्म स्थलों के महत्व पर माँ पीताम्बरा पुस्तिका का आज यहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक रमाकान्त पन्त को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में ऐसे अनेकानेक प्राचीन धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जो देव भूमि की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य के दूरस्थ अंचलों में स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल जहाँ स्थानीय लोगों की धार्मिक परम्पराओं के प्रमुख केन्द्र हैं वहीं धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी ये काफी महत्वपूर्ण हो सकते ह्रै। मुख्य मंत्री धामी ने कहा कि ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थलों के समुचित विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने पुस्तक के लेखक श्री पन्त द्वारा बीते कई वर्षों से इस दिशा में किये जा रहे कार्यों एवं प्रयासों की सराहना करते हुए समाज के लिए प्रेरणादायी बताया ।
इस इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ललित पंत, वरिष्ठ पत्रकार पवन पांडे, दानेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रसाद चंद्र भट्ट, समाज सेविका निर्मला जोशी, डॉ बीएस नेगी, मंगल सिंह, मनोज कुमार सहित अनेकों मौजूद रहे ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार