देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड जिलों में अगले 48 से 72 घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट, रहे सावधान!
उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है उत्तराखंड में मानसून के विदा होने का क्रम शुरू हो गया है, लेकिन पूरी तरह जाने से पहले मानसून तल्ख तेवर दिखा सकता है। सात अक्टूबर को बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिले व गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में प्रदेश में छह से आठ अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
सात अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट है। लिहाज इस दौरान नदी-नालों के उफान पर आने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। साथ ही कुछ दिन पर्वतारोहण न करने की सलाह दी गई है।
प्रदेश में मौसम कुछ दिन साफ रहने के बाद फिर करवट बदलने लगा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक धूप के साथ बादलों की आंख-मिचौनी शुरू हो गई है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बौछार पड़ सकती हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी इसके बाद छह से आठ अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। खासकर कुमाऊं में अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान नदी-नालों में बाढ़ के हालात, मैदानों में जलभराव होने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में चट्टान खिसकने के साथ भूस्खलन हो सकता है। हिमाच्छादित क्षेत्रों में भी हिमस्खलन हो सकता है। ऐसे में पर्वतारोहण न करने की सलाह दी गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसा बोलेरो खाई में गिरी पांच की मौके पर मौत पांच घायल
सुहागरात की सेज से गायब हो गई दुल्हन, दूल्हे के उड़ गए होश हैरान कर देगा घटना
हल्द्वानी:SSP ने जिले के कई कोतवाली, थाना और पुलिस चौकी प्रभारी को बदला देख लिस्ट—-
रिसेप्शन के दौरान स्टेज टूटा, वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे BJP जिलाध्यक्ष और पूर्व सांसद गिरे, देखें VIDEO
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला:2 दिसंबर को फैसला ,कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस ने कसी कमर-VIDEO